फल, सब्जी को अपने खान पान से दूर रखें अधिकारी : कलेक्टर


रायगढ, 26 मार्च -  कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस से पैदा हुए कठिन हालातों के साथ रोजमर्रा की चीज़ों जैसे सब्जी, दूध फल के लिए लगने वाली भीड़ को देखते हुए सभी शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की है कि वे लॉक डाउन अवधि तक सब्जी, फल, दूध जैसी चीजों को अपने खान-पान से बाहर रखें। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों तक इन चीजों का सेवन न करने से स्वास्थ्य व जीवन मे कोई बड़ा फर्क नही पड़ेगा। किन्तु आज के हालातों में इन सामानों के लिए लगने वाली भीड़ कल्पना से परे नुकसान पहुंचा सकती है। जिससे बचना सभी के लिए बहुत जरूरी है।