कोरोना महामारी को लेकर विपक्षी दलों की बैठक, सोनिया गांधी ने कई चीजों को लेकर जताई चिंता

 

नई दिल्ली ,22 मई - कोरोना महामारी पर विपक्षी दलों की बैठक की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संबोधन से हुई। उन्होंने सबसे पहले बंगाल और ओडिशा में अम्फान तूफान में मारे गए 80 लोगों को लेकर दुख जताया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कोरोना के मुद्दे पर बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि देश में कोरोना महामारी फैलने और देश में कोरोना का एक केस आने से पहले ही देश आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की आर्थिक हालत बिगड़ने के बीछे नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसले हैं, जिसे सरकार ने लिया था। 201-18 से ही देश की अर्थव्यवस्था की हालत बिगड़नी शुरू हो गई थी। जीडीपी में भारी गिरावट देखी गई। बावजूद इसके सरकार अपनी गुमराह करने वाली नीतियों और अक्षम शासन के साथ आगे बढ़ी।