फाजिल्का जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला आया सामने

फाजिल्का, 03 जून - (रितिश कुक्कड़) - फाजिल्का जिले से भेजे गए नमूनों में से देर रात एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एक रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब जिले में तीन कोरोना केस पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्र मोहन कटारिया द्वारा दी गई। पॉजिटिव आने वाली महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष है। सिविल सर्जन ने कहा कि महाराष्ट्र के तीन नागरिकों में से एक पॉजिटिव केस आया है और उसे जलालाबाद आइसोलेशन केंद्र भेजा गया है।