तीन कृषि आर्डिनेंस को रद्द करवाने के लिए बड़ी लड़ाई अभी बाकी - स्वर्ण सिंह पंंधेर

जंडियाला गुरू (अमृतसर), 29 अगस्त - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के महासचिव स्वर्ण सिंह पंंधेर ने कहा कि पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पेश तीन कृषि आर्डिनेंस को किसान जत्थेबंदियों के दबाव में रद्द करने के प्रस्ताव को चाहे पास कर दिया गया है, परंतु किसानों की लड़ाई वहीं खड़ी है और इसको रद्द करवाने के लिए बड़ी लड़ाई अभी बाकी है। जिसके लिए संघर्ष जारी है।