जालंधर: नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

जालंधर, 12 सितम्बर - (जीपी सिंह) - डिवीज़न नंबर 2 के इलाके बस्ती बावा खेल हरदेव नगर के पास नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव  मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह शव नहर में डूबा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। इस सम्बन्धित जानकारी मिलने के बाद थाना नंबर 2 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।