24 घंटे में कोरोना के मिले करीब 97 हजार मरीज

नई दिल्ली,18 सितंबर - देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 52 लाख के पार हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के 96 हजार 424 मरीज मिले। गुरुवार को 1174 मरीजों की जान गई और 87,778 लोग रिकवर हुए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 52 लाख 12 हजार 686 हो गई है। वहीं, 41 लाख 9 हजार 828 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 84,404 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या एक्टिव केस से चार गुना ज्यादा है। फिलहाल देश में एक्टिव केस 10 लाख 17 हजार 717 हैं।