10 नवंबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे नीतीश - चिराग पासवान

पटना, 26 अक्तूबर - लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी मुख्यमंत्री से बहुत ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उनसे बहुत ज़्यादा सीटें जीत कर आएगी।