पूछताछ के बाद एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को किया गिरफ्तार

मुंबई, 21 नवंबर - एनसीबी ने मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को कड़ी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऑफिस और घर पर छापे में 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन स्वीकार किया। वहीं भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया से पूछताछ जारी है। बता दें कि आज भारती सिंह और उनके पति हर्ष के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी के दौरान गांजा बरामद हुआ था। जिसको लेकर दोनों पति-पत्नी से एनसीबी द्वारा पूछताछ की जा रही थी।