पंजाब के किसानों को बचाने के लिए खुदमुख्तारी की जरूरत - दीप सिद्धू

बंगा, 25 नवम्बर - (जसबीर सिंह नूरपर) -पंजाब के किसानों को बचाने के लिए पंजाब को खुदमुख्तारी की इस समय बड़ी जरूरत है। यह शब्द  ढाहां में चार जिलों के किसानों द्वारा करवाए गए समागम के दौरान प्रसिद्ध गायक दीप सिद्धू बुलारे शंभू मोर्चा ने कहे। उन्होंने कहा पंजाब के किसानों को बचाने के लिए किसी भी केंद्र सरकार ने सार्थक यत्न नहीं किये बल्कि पंजाब के साथ धक्का ही किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों से कोई भी उम्मीद नहीं रखी जा सकती। समागम को प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ महिंदर सिंह दोसांझ, हरबंत सिंह संघा, अवतार सिंह फगवाड़ा, मनधीर सिंह गढ़ी ने संबोधन किया।