रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में किसानों का धरना 70वें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 01 दिसंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में किसानों-मज़दूरों की तरफ से जंडियाला गुरू के नज़दीक रेलवे स्टेशन गहरी मंडी में चल रहा धरना आज 70वें दिन किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चब्बा के नेतृत्व में निरंतर जारी है। वहीं आज भी किसानों ने कॉर्पोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसान कानूनों को रद्द करने की मांग भी की।