आज से प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, नहीं चलेगी बसें

देहरादून,13 जनवरी - उत्तराखंड में आज से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सभी डिपो में पहली बस सेवा से ही हड़ताल का एलान किया है। वहीं, परिवहन निगम ने कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है। वार्ता के बाद आज यूनियन आगे का फैसला लेगी।