शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं - दिग्विजय सिंह 

नई दिल्ली, 24 जनवरी - कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं हैं। कमलनाथ जी ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं शिवराज सिंह चौहान चुन-चुन कर कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रहे हैं।