पंजाब कैबिनेट द्वारा नई ई. डबलयू. एस. नीति को मंजूरी, कमजोर वर्गों के लिए होगा 25 हजार से ज्यादा मकानों का निर्माण

चंडीगढ़, 24 फरवरी - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में आज हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में नई ई. डबलयू. एस. नीति को मंजूरी दे दी गई। इस नीति की मंजूरी के साथ आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के लिए 25000 से ज्यादा मकानों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।