मैंने इंडस्ट्री में लम्बा सफर तय किया है प्रतीक गांधी

इंडस्ट्री में आने से पहले ही प्रतीक स्ट्रगल के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे। वह लगातार कोशिश करते रहे और कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कड़ा संघर्ष करते हुए एक लंबा सफर तय किया है। मुंबई आकर प्रतीक ने टीवी टॉवर इंस्टाल करने वाले एक प्रोजेक्ट में काम किया, ताकि एक्टिंग के लिए अवसर तलाश सकें। उसी दौरान प्रतीक को एक गुजराती फिल्म में काम मिला।  अंतत: उनके धैर्य और हौसले की जीत हुई। बिग बुल हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वैब सीरीज ‘स्कैम 1992’ प्रतीक ने जो लीड रोल निभाया, उसके जरिए वह एक लोकप्रिय हस्ती बन गए।  इस वेब सीरीज में प्रतीक का काम इतना शानदार था कि शबाना आजमी जैसी अदाकारा ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि, पिछले 20 साल में, उन्होंने किसी भी एक्टर की इतनी अच्छी परफोरमेंस नहीं देखी। प्रतीक गांधी ने हाल ही में  रॉनी सक्रूवाला की एक फिल्म साइन की है।  उनके अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी।  एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी पर बेस्ड इस फिल्म में प्रतीक झांसी के एक ऐसे स्ट्रगलिंग बिजनैस मेन के तौर पर नजर आएंगे, फिल्म की कहानी दो जोड़ों के इर्द गिर्द घूमती है। पहली जोड़ी के तौर पर इन दोनों को फायनल कर लिया गया है। दूसरी जोड़ी की तलाश अभी जारी है। फिल्म को एक नए जमाने की कहानी के माध्यम से सामाजिक पितृसत्ता को चुनौती देने वाली कहानी बताया जा रहा है। (युवराज)

#प्रतीक गांधी