बाइडन की यूक्रेन मामले में रूस को चेतावनी, कहा - अंजाम बुरे होंगे


वाशिंगटन, 20 जनवरी - यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए चेतावनी दी है। जो बाइडन ने कहा कि "यूक्रेन पर हमला करने पर रूस को जवाबदेह ठहराया जाएगा। अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो यह रूस के लिए एक आपदा होगी। हमारे साथी और सहयोगी रूस और उसकी अर्थव्यवस्था को भारी कीमत और महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हैं।"