मुंबई में बारिश से हाहाकार


नई दिल्ली, 06 जुलाई -  आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मुंबई के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 8 जुलाई तक भारी बारिश अनुमान जताया है। रत्नागिरी, रायगढ़ के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ठाणे, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी और कोल्हापुर में बारिश का अनुमान ज्यादा है, इसलिए इन इलाकों में खास सावधानी बरती जा रही है।