अपने जन्मदिन मौके पर सीएम भगवंत मान ने शेयर किया ये पोस्ट


चंडीगढ़, 17 अक्टूबर - आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्मदिन है। लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं भगवंत मान ने आज अपने जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि जब भी मैं इस दुनिया में आऊं मेरा देश हो पंजाब... भगवंत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।