बिहार में 23 जिलों के 68 नगर निकायों के दूसरे चरण की वोटिंग जारी 


पटना, 28 दिसंबर - दूसरे चरण में बिहार के 23 जिलों के 68 नगर निकायों में वोटिंग होने जा रही है। इनमें 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद् और 49 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए 7088 बूथ बनाए गए हैं। इस बार पहली दफा वोटर सीधे मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद (नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर) चुन रहे हैं। पहले चरण में यह प्रयोग हो चुका है।