मैंने पहली बार पंजाब पुलिस को इतना कमजोर देखा - अनुराग ठाकुर

जालंधर, 3 मई - पंजाब की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है। मैंने पहली बार पंजाब पुलिस को इतना कमजोर देखा है। भगवंत मान की सरकार की कौनसी ऐसी मजबूरी है कि नशे वालों के खिलाफ, जेल में बैठे गैंगस्टर के हत्या कराने पर कार्रवाई नहीं करते।