अटारी बॉर्डर पर पहुंच महिलाओं ने BSF के जवानों को बांधी राखी 

अटारी, 30 अगस्त (राजिंदर सिंह रूबी/गुरदीप सिंह अटारी)- भारत के प्रसिद्ध रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर आज अटारी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और देश की रक्षा के लिए 24 घंटे की ड्यूटी निभा रहे BSF के जवानों को राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर आज हरियाणा और जालंधर से बड़ी संख्या में महिलाएं संयुक्त अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर पहुंचीं और अपने सैनिकों को राखी बांधी और भारत माता दी जय के नारे लगाए।