INDIA शब्द अंग्रेजों की भारत को है गाली - भाजपा सांसद

नई दिल्ली, 5 सितंबर - भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधा। हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने इंडिया शब्द को एक गाली के तौर पर हमारे लिए इस्तेमाल किया, जबकि भारत शब्द हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हरनाथ सिंह यादव ने इसे लेकर संविधान में बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि संविधान में बदलाव होना चाहिए और भारत शब्द को इसमें जोड़ना चाहिए।