बीजेपी ने मध्य प्रदेश के जनमत को चोरी किया है- महासचिव रणदीप सिंह

भोपाल, 13 सितंबर - मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में शिवराज सिंह चौहान ने 3000 घोषाणाएं की हैं। मोदी जी रेवड़ी बांटना कहते थे लेकिन वे (शिवराज सिंह) मीठी लॉलीपोप बांट रहे हैं। उन्हें मालूम है कि उनकी सरकार जा रही है। शिवराज सिंह चौहान 18 साल में आपने मध्य प्रदेश के लोगों के लिए क्या किया है? अगर किया होता तो पिछले 1 महीने में हजारों घोषणाएं नहीं करनी पड़ती। हम प्रदेश का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ रहे हैं। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के जनमत को चोरी किया है। बीजेपी ने लोगों का दिया वोट चोरी किया है। इसलिए प्रदेश की जनता उनको सजा देगी।