मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच रनवे से फिसला प्‍लेन, तीन लोग घायल, मचा हड़कंप


नई दिल्ली, 14 सितंबर - मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आठ लोगों के साथ एक लियरजेट 45 विमान (Learjet 45 aircraft VT-DBL) गुरुवार को भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया। प्राइवेट विमान वीएसआर वेंचर्स का है। जो क‍ि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा था। विमानन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा क‍ि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।