देश की सभी राज्य विधानसभाओं में 1/3 सीटें आरक्षित की जाएंगी- अर्जुन राम मेघवाल

नई दिल्ली, 21 सितंबर - राज्यसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मैं आज जो संविधान संशोधन विधेयक लेकर आया हूं, उसके माध्यम से अनुच्छेद 330, अनुच्छेद 332 और अनुच्छेद 334 में एक खंड जोड़ा जाएगा। जिसके माध्यम से लोकसभा और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में 1/3 सीटें आरक्षित की जाएंगी। यह एक बड़ा कदम है।