'इंडिया' से 'भारत': एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकों में नाम परिवर्तन को सर्वसम्मति से दी मंजूरी 

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पैनल द्वारा सभी एन.सी.ई.आर.टी की पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' को 'भारत' से परिवर्तन के प्रस्ताव को इसके सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। एन.सी.ई.आर.टी. किताबों के अगले सैट में ये नाम बदल दिए जाएंगे। हालाँकि इस प्रस्ताव पर कई महीनों पहले विचार किया गया था, लेकिन अब इसे औपचारिक समर्थन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा समिति ने पाठ्यपुस्तकों में हिंदू विजयों पर जोर देने का भी सुझाव दिया है।