एक्साइज़ पॉलिसी मामला: संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़मानत

नई दिल्ली, 2 अप्रैल - एक्साइज़ पॉलिसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान AAP नेता संजय सिंह को ज़मानत पर रिहा करने का निर्देश दिया।संजय सिंह दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले केस में गिरफ़्तार किए गए थे।संजय सिंह दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले केस में गिरफ़्तार किए गए थे। संजय सिंह को अक्टूबर 2023 में ईडी ने गिरफ़्तार किया था। इस कथित घोटाले के केस में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से जेल में हैं। हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी इसी मामले में गिरफ़्तार किया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि ज़मानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट की ओर से तय की जाएंगी। कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि ईडी के डायरेक्टर ने संजय सिंह को ज़मानत दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई।