क्या विभिन्न रंगों से सफेद रोशनी बनाई जा सकती है ?

बच्चो! विख्यात वैज्ञानिक न्यूटन ने यह खोजा था कि रोशनी अनेक रंगों से मिलकर बनी है। क्या आप विभिन्न रंगों से सफेद रोशनी या लाइट बना सकते हैं? हालांकि न्यूटन अपने तीन लॉज़ ऑ़फ मोशन व यूनिवर्सल ग्रेविटेशन के लिए अधिक विख्यात हैं, लेकिन 17वीं शताब्दी में जब उन्होंने विज़िबल स्पेक्ट्रम ऑफ लाइट की खोज की तो फिर पहले कलर व्हील (रंगीन पहिये) का अविष्कार किया। यह लाइट की वेवलेंथ हैं जिन्हें नंगी आंख से देखा जा सकता है। प्रिज्म से लाइट पास करने वाले अपने प्रयोगों से न्यूटन ने बताया कि सात रंग है- रेड, ऑरेंज, येलो, ग्रीन, ब्लू, इंडिगो व वायलेट- जो विज़िबल स्पेक्ट्रम या साफ सफेद रोशनी बनाते हैं। आप जानते ही हैं कि यह इन्द्रधनुष के रंग हैं। अपने निष्कर्ष के प्रस्तुतिकरण में न्यूटन ने कलर व्हील का प्रयोग किया यह दिखाने के लिए कि सूरज की रोशनी को बुनयादी रंगों में विभाजित किया जा सकता है और फिर उन्हें वापस मिश्रित करके सफेद लाइट बनायी जा सकती है। क्या आप अपना कलर व्हील बनाकर यह दिखा सकते हैं कि सफेद रोशनी वास्तव में 7 रंगों का मिश्रण है?
कलर व्हील बनाने के लिए आपके पास कलर स्पिनर टेम्पलेट, मार्कर्स, कैंची, कार्डबोर्ड, गोंद, कील व मज़बूत धागा होना चाहिए। पहले चरण में आप कलर व्हील टेम्पलेट प्रिंट कर लें यानी एक गोल घेरा बनाएं और उसमें छह सेक्शन बना लें। हर सेक्शन को मार्कर्स से कलर कर दें। ब्लू, पर्पल, ग्रीन, रेड, ऑरेंज व येलो रंगों का प्रयोग करें।
दूसरे चरण में आपने जो कलर व्हील बनाया है उसे काट लें और उसी साइज़ का कार्डबोर्ड भी काट लें। तीसरे चरण में गोंद से कलर व्हील को कार्डबोर्ड पर चिपका दें। 
चौथे चरण में छोटी सी कील से कलर व्हील के केन्द्र में दो छेद कर लें।
पांचवें चरण में 8 फीट लम्बे धागे को डबल कर लें और उसके सिरों को छेदों में घुसा दें। दूसरी तरफ से धागे को खींच लें। अब व्हील के दोनों तरफ धागे की लम्बाई बराबर होनी चाहिए। इसके बाद दोनों सिरों को आपस में बांध दें। 
छ्टे चरण में धागे को अपने दोनों हाथों में अलग-अलग पकड़ लें और व्हील को अपनी तरफ स्पिन करें। उस समय तक स्पिन करते रहें जब तक धागा टाइट व ट्विस्ट न हो जाये। सातवें चरण में जब आप व्हील को स्पिन करने के लिए तैयार हो जायें तो अपनी बाहों को फैला लें। धागे को टाइट खींचें ताकि व्हील तेज़ स्पिन करे। फिर रंगों को हल्का पड़ते हुए देखें और आखिरकार वह लुप्त हो जायेंगे। 
यह कलर व्हील कैसे काम करता है? पहले आप रंगों को तेज़ी से स्पिन होता हुआ देखेंगे। जैसे ही आप व्हील को तेज़ स्पिन करेंगे तो रंग ब्लेंड करने लगेंगे और पूर्णत: ब्लेंड होकर सफेद दिखायी देंगे। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो व्हील को और तेज़ स्पिन करें। स्पिनिंग से रंगीन लाइट की अलग-अलग वेवलेंथ ब्लेंड करके वाइट लाइट बनाती हैं। जितना तेज़ व्हील घूमेगा उतनी ही अधिक वाइट लाइट दिखायी देगी। इस प्रक्रिया को कलर एडीशन कहते हैं। 

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर