विजयन और हिमंत ने सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया


तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी: 12 सितंबर  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।विजयन ने येचुरी को कम्युनिस्ट आंदोलन का अद्वितीय नेता बताया और कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए, विशेषकर इसके संकट के समय में, एक अपूरणीय क्षति है।