आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली, 6 मार्च - रिपब्लिक टीवी प्लेनरी समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत आज दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव कर रहा है। आजादी के 65 साल बाद भी भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। पिछले दशक में हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए और अब उसी रफ्तार से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
आप वो दौर भी याद करिए जब खुद प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया भेजते थे तो गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे। बीते दशक में DBT(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए गरीबों के खातों में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। दस साल पहले हम होली की पिचकारियां और बच्चों के खिलौने विदेश से मंगाते थे। आज हमारा खिलौनों का निर्यात तीन गुना हो गया है।