क्या किसी देश के झंडे पर चील भी है ?

‘दीदी, अपने राष्ट्रध्वज पर चक्र को देखकर मैं सोच रहा था कि क्या किसी देश के झंडे पर कोई पशु या पक्षी भी बना हुआ है।’ 
‘एक दिलचस्प बात यह है कि समय व भूगोल के दौरान राष्ट्रीय प्रतीकों के संसार में चील अति निरंतरता के साथ मौजूद रही है। प्राचीन रियासतों से लेकर आधुनिक गणराज्यों तक चील झंडों व कोटस ऑ़फ आर्म्स पर प्रमुखता से रही है। चील चाहे एक सिर की हो या दो सिरों की, उड़ान में हो या स्थिर बैठी हो या किसी अन्य रूप में हो, अक्सर विशिष्ट रंगों, ढालों, हथियारों या स्थानीय निशानों के साथ दर्शायी गई है।’
‘क्या आज भी किसी देश के झंडे पर चील मौजूद है?’
‘मेरी जानकारी में दस देश ऐसे हैं जिनके झंडों पर चील है।’
‘कौन कौन से?’
‘अल्बानिया, मेक्सिको, मिस्र, मॉन्टेंगरो, सर्बिया, माल्डोवा, कजाकस्थान, ज़ाम्बिया, अमेरिकन समोआ और यूएस वर्जिन आइलैंडस।’
‘आपने कहा था कि झंडों पर दो सिरों वाली चील भी अंकित की गई है, ऐसा किस देश के झंडे पर है?’
‘अल्बानिया के लाल झंडे के बीच में काले रंग की दो सिरों वाली चील है। यह डिज़ाइन मध्ययुग से है और इसका संबंध ऐतिहासिक राष्ट्रीय उपयोग से है। चील अपने पर फैलाये हुए सीधी खड़ी हुई और उसके दोनों सिर विपरीत दिशा में देख रहे हैं, जिन पर पतली सफेद आउटलाइन की हुई है ताकि साफ नज़र आ सकें।’
‘क्या किसी अन्य देश के झंडे पर भी दो सिरों वाली चील है?’
‘मॉन्टेंगरो व सर्बिया के झंडों पर भी दो सिरों वाली चील हैं।’ 
‘और उड़ान भरती हुई चील किस देश के झंडे पर है?’
‘कजाकस्थान के आसमानी झंडे के बीच में सूरज है और उसके नीचे उड़ती हुई सुनहेरी रंग की चील है। इसी तरह ज़ाम्बिया का जो हरा झंडा है, उस पर तीन लाल, काले व नारंगी धारियां बनी हुई हैं, जिनके ऊपर अपने पर फैलाये हुए गोल्डन चील उड़ रही है।’ 
‘आपने कहा था कि झंडों पर पर चील के पंजों में हथियार भी दिखाये गये हैं, वह कौन से देश हैं?’
‘अमेरिकन समोआ के झंडे पर जो चील है उसके एक पंजे में युद्ध में काम आने वाला भाला और दूसरे पंजे में फ्लाई व्हिस्क है। यूएस वर्जिन आइलैंडस के झंडे पर जो चील है उसके एक पंजे में ज़ेतून की टहनी और दूसरे पंजे में तीन तीर हैं।’
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 

#क्या किसी देश के झंडे पर चील भी है ?