किसानों का इंतजार आज खत्म 22वीं किस्त होगी जारी 


पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि आज योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। किस्त शाम 5 बजे के बाद जारी होगी जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी जाएंगे गुवाहाटी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी जाएंगे। जहां वे एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और फिर यहां से वे पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसको लेकर उनके एक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी गई।

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान योजना के अकाउंट से पोस्ट किया गया कि "अन्नदाता को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम। पीएम-किसान की 22वीं किस्त के तहत ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT)के माध्यम से 9.32 करोड़ से अधिक किसानों तक सीधे पहुंचेगी।"

#किस्त