यमुनानगर - हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत


यमुनानगर , 28 अप्रैल यमुनानगर में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कल तक जहां ज़िले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं आज मौसम के इस बदलाव ने माहौल को काफी सुहावना बना दिया है। ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर सुबह के समय टहलने निकलने वाले लोगों और काम पर जाने वालों के लिए यह मौसम काफी सुकून भरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 

#यमुनानगर
#हल्की बूंदाबांदी