प्रोटीन किस चीज़ से बनता है ?
‘दीदी, आज मैंने अपनी बायोलॉजी की किताब में पढ़ा कि सभी जीवित कोशिकाओं में प्रोटीन होता है। क्या इसका मतलब यह हो सकता है कि प्रोटीन के बिना जीवन है ही नहीं?’ ‘प्रोटीन ज़िंदगी के लिए ज़रूरी है। ‘प्रोटीन’ शब्द यूनानी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘फर्स्ट’ यानी पहला, क्योंकि प्रोटीन के बारे में माना जाता है कि वह जीवित मैटर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।’
‘लेकिन यह प्रोटीन है क्या और किससे बना होता है?’
‘प्रत्येक प्रकार की कोशिका का अपना प्रोटीन होता है। प्रोटीन ‘एमिनो एसिड’ नामक पदार्थों के विभिन्न कॉम्बिनेशंस से बना होता है। 21 से अधिक अलग-अलग प्रकार के एमिनो एसिड्स हैं। प्रत्येक एमिनो एसिड समूह में रसायन तत्व नाइट्रोजन होता है और साथ ही कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन भी होता है।’
‘अच्छा।’
‘अलग-अलग एमिनो एसिड्स अलग-अलग तरह से कंबाइन करते हैं, अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन बनाने के लिए। मसलन, हम सभी जानते हैं कि मांस या गोश्त में प्रोटीन होता है, लेकिन क्या तुम यह जानते हो कि 12 से 15 प्रकार के अलग-अलग प्रोटीन से गोश्त बना होता है?’
‘नहीं, मुझे नहीं मालूम था।’
‘अधिकतर फूड जो हमारे खाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, उनका महत्व उनमें मौजूद प्रोटीन के कारण ही है। मसलन, दूध, अंडा, लीन मीट, मछली, मटर, बीन्स, मूंगफली व कई प्रकार के अनाज का महत्व इसलिए है कि वह हमें वह एमिनो एसिड्स उपलब्ध कराते हैं, जो हमारा शरीर स्वयं नहीं बना सकता। हम जो फूड खाते हैं उसके प्रोटीन से हमें आवश्यक एमिनो एसिड्स मिलने चाहिएं।’
‘तो यही आवश्यक एमिनो एसिड्स होते है?’
‘हां, क्योंकि इनके बिना शरीर जिंदा नहीं रह सकता। कुछ प्रकार के एमिनो एसिड्स और उनकी निश्चित मात्रा ज़रूरी है ताकि शरीर के टिश्यूज़ को जो चाहिए उसका प्रयोग किया जा सके। पौधों के प्रोटीन जैसे मटर, बीन्स व दालों में होते हैं, उनमें सभी आवश्यक एमिनो एसिड्स नहीं होते। लेकिन वह आहार में मूल्यवान हो जाते हैं जब वह कुछ पशु प्रोटीन से मिल जाते हैं। मनुष्य बाद के प्रयोग के लिए अपने शरीर में एमिनो एसिड्स को स्टोर नहीं कर सकता। इसका अर्थ यह है कि जिन अलग प्रकार के एमिनो एसिड्स की ज़रुरत है, उन्हें एक साथ लेना चाहिए। ब्रेड और दूध साथ लेने चाहिए ताकि वह जो एमिनो एसिड्स उपलब्ध कराते हैं, उनका प्रयोग करके नए बॉडी टिश्यू बनाये जा सकें। कम कम मात्रा में अलग प्रकार के प्रोटीन फूड्स प्रत्येक भोजन में खाने चाहिए, इस तरह आप पर्याप्त मात्रा में शरीर की प्रोटीन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक एमिनो एसिड्स हासिल कर लेते हैं।’ -इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर

