गर्मी में ताज़गी लाते तरल पदार्थ


मौसम के अनुसार अपने शरीर को स्वस्थ कैसे रखना है, इस पर ध्यान नहीं देते जबकि यह अति आवश्यक है। इसी प्रकार गर्मी आने पर हम तेज धूप से अपने आपको कैसे बचा कर रखें, इस का ध्यान करते हुए शरीर में आने वाली कमजोरी को दूर कैसे करें, इस पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। गर्मियों में पसीना अधिक आने से शरीर में ऊर्जा कम होती है। इस ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हमें तरल पेयों पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
पानी का करें सेवन-  दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी तो अवश्य पीना चाहिए। पानी से शरीर को कई लाभ होते है। शरीर में नमी बनी रहती है। शरीर से विषैले पदार्थ पसीने और मलमूत्र के द्वारा निकलते हैं। वैसे रूम टेम्परेचर वाला पानी पीने के लिए उत्तम होता है जो स्वास्थ्य हेतु अच्छा माना जाता है। दिन में चाहें तो एक दो बार गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। इस सबसे पाचन शक्ति ठीक रहती है। कमजोर पाचन शक्ति वालों को ठंडा पानी नुकसान पहुंचाता है। पानी के अलावा नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
फ्रू ट और वेजिटेबल जूस - फ्रे श फ्रू ट जूस शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, क्योंकि फ्रू ट में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है जो जूस के रूप में खून में जल्दी घुल जाती है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। अधिक जूस भी शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जूस बच्चों, रोगियों और वृद्ध लोगों के लिए अधिक लाभप्रद होता है। निरोगी लोगों को फ्रू ट्स का सेवन अधिक करना चाहिए ताकि शरीर को उपयुक्त मात्रा में रेशा प्राप्त हो सके। वेजिटेबल जूस से शरीर को सब्जियों की मात्रा तरल रूप से मिल जाती है जिससे शरीर को लाभ मिलता है।
हर्बल टी - हर्बल टी में कैफीन की मात्रा न होने से शरीर के लिए यह सर्वोत्तम है। नियमित सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। हर्बल टी में कई फ्लेवर्स उपलब्ध हैं अपनी पसंद अनुसार हर्बल टी पीने की आदत स्वास्थ्य हेतु लाभप्रद होती है।
लस्सी का सेवन करें - डबल टोंड दूध के दही से बनी लस्सी शरीर को अंदर तक ठंडा करती है। गर्मियों में इसका नियमित सेवन लाभप्रद है। लस्सी आप फीकी या हल्के नमक, जीरे वाली ले सकते हैं।
डी कैफिनेटेड कॉफी - डी कैफिनेटेड कॉफी में कैफीन की मात्र बहुत कम होती है। कॉफी के शौकीन लोगों को इसका सेवन गर्मियों में करना चाहिए पर ध्यान रखें इसमें क्रीम और दूध की मात्र कम रखें। चीनी भी कम और पानी साफ होना चाहिए।
स्मूदीज - गर्मियों में फ्रेश फ्रू ट्स को काटकर मिक्सी में अच्छी तरह मिक्स कर लें। आधी कटोरी दही भी उसमें मिला लें। फिर उसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में रख कर सेवन करें। अगर आपने उसी समय उसका सेवन करना है तो उसमें घर में बनी बर्फ के एक दो पीस चूरा कर मिला कर सेवन करें। स्मूदीज पीने से शरीर को काफी ऊर्जा महसूस होगी। (स्वास्थ्य दर्पण)
-नीतू गुप्ता