भारत-रूस के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 18 नवम्बर से

मॉस्को, 3 अक्तूबर (वार्ता) : भारत और रूस के बीच 18 नवंबर से 11 दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो रहा है। रूस के ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट ने बुधवार को बयान जारी करके बताया कि दोनों देश  18 से 28 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के बबीना शहर के पास प्रशिक्षण केन्द्र में युद्धाभ्यास के लिए सहमत हो गये हैं। बयान के अनुसार मॉस्को के प्रिमोरय रीजन में  तैनात ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की मोटोराइज्ड इंफेंटरी यूनिट के करीब 250 जवान  युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे।