लुधियाना में नहर के किनारे लड़की से सामूहिक दुष्कर्म 

मुल्लांपुर-दाखा,11 फरवरी - (निर्मल सिंह धालीवाल) - लुधियाना के हलका दाखा के अधीन आते गांव ईसेवाल के समीप सिद्धवां ब्रांच नहर के किनारे अज्ञात नौजवानों द्वारा एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन नहर के पास सड़क से गुजर रही एक कार को उक्त नौजवानों ने जबरदस्ती रोक लिया और उसमें बैठी लड़की को बाहर खींच लिया। इसके बाद में अपहरणकर्ताओं ने लड़की को नहर के किनारे खाली प्लाट में ले जाकर पूरी रात दुष्कर्म किया। वहीं इस बारे में सूचना मिलने के बाद लुधियाना देहाती के पुलिस अधिकारी वरिन्दर सिंह बराड़ ने ईसेवाल के समीप नहर के किनारे जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। दाखा पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। आज सुधार सरकारी अस्पताल में पीडित लड़की का मेडिकल हुआ।