पुलिस विभाग में फेरबदल- 8 ज़िला पुलिस प्रमुख बदले


चंडीगढ़, 12 फरवरी (ब्यूरो चीफ) : पंजाब सरकार द्वारा आज रात्रि राज्य के पुलिस ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 19 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें से आठ ज़िलों के पुलिस प्रमुख हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों को ध्यान में रखकर किए गए इन तबादलों के अनुसार नरेश अरोड़ा आई.जी. विजीलैंस को आई.जी. क्राइम तथा प्रवीण कुमार सिन्हा को आई.जी. क्राइम से आई.जी. इंटैलीजैंस नियुक्ति किया गया है। जबकि जतिन्द्र सिंह औलख जिन्हें कुछ दिन पहले आई.जी.पी. इंटैलीजैंस नियुक्त करते हुए आई.जी.पी. हैडक्वार्टर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था, को पुन: आई.जी. हैडक्वार्टर नियुक्त कर दिया गया है। गुरशरण सिंह संधू आई.जी. इंटैलीजैंस को डी.आई.जी. कम ज्वायंट डायरैक्टर एम.आर.एस. पी.पी.ए. फिल्लौर नियुक्त किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में 82 बटालियन के कमाडैंट हरचरण सिंह भुल्लर को एस.एस.पी. साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली नियुक्त किया गया है। मोहाली के मौजूदा एस.एस.पी. कुलदीप सिंह को एस.एस.पी. तरनतारन तथा अलका मीना एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब को एस.एस.पी. शहीद भगत सिंह नगर तथा गौरव गर्ग ए.आई.जी. एस.पी.यू. को एस.एस.पी. मोगा तथा मोगा मौजूदा एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना को एस.एस.पी. मानसा नियुक्त किया गया है। दीपक हिलौरी एस.एस.पी. शहीद भगत सिंह नगर को एस.एस.पी. फाज़िल्का, अमनीत कौंडल ए.आई.जी. परसोनल को एस.एस.पी. फतेहगढ़ साहिब, अखिल चौधरी कमाडैंट 36 बटालियन को एस.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब, भूपिन्द्र सिंह कमांडैंट पी.आर.टी.सी. जहानखेला को डी.सी.पी. अमृतसर, संदीप गोयल ए.आई.जी.एफ.आई.यू. लुधियाना को एस.एस.पी. फिरोज़पुर, मनधीर सिंह एस.एस.पी. मानसा को एस.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो पंजाब, दर्शन सिंह मान एस.एस.पी. तरनतारन को कमाडैंट पी.आर.टी.सी.जहानखेलां तथा प्रीतम सिंह एस.एस.पी. फिरोज़पुर को ए.आई.जी. वैल्फेयर पंजाब, पी.के. बलीराम एस.एस.पी. फाज़िल्का को कमाडैंट 9 बटालियन पी.ए.पी. अमृतसर, अरुण सैनी स्टॉफ अफसर डी.जी.पी. पंजाब को प्रिंसीपल सी.आई.डी. ट्रेनिंग स्कूल पंजाब चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह निर्मल जीत सिंह कलसी के हस्ताक्षरों के अधीन जारी किए गए इन आदेशों में सभी अधिकारियों को अपनी नियुक्ति वाले नए स्थानों पर तुरंत उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।