डेराबस्सी में कोरोना का पहला मामला आया सामने 

ज़ीरकपुर, 04 अप्रैल - (हैपी पंडवाला) - जिला मोहाली के विधानसभा हलका डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में कोरोना वायरस का पॉजिटिव पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने गांव को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति चंडीगढ़ सेक्टर 32 में भर्ती था। यह पुष्टि डॉ. चीमा और नायब तहसीलदार बरिन्दर सिंह धुत्त द्वारा दी गई है। वहीं प्रशासन ने इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव को सील कर दिया है।