सिद्धू को प्रधान बनाने के लिए हाईकमान का फैसला मंजूर - धर्मसोत

ज़ीरकपुर, 20 जुलाई - (हैप्पी पंडवाला) - कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रधान लाने का फ़ैसला मंज़ूर है। हम हाईकमान के आदेश का सम्मान करते हैं और प्रत्येक कांग्रेसी नवजोत सिद्धू के साथ है। यह शब्द आज पंजाब के वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने कहे। वह यहां छतबीड़ चिड़ियागर को पर्यटकों के लिए दोबारा खोले जाने के मौके पर आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं है। पार्टी एकसाथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव और अधिक सीटों के साथ जीतेगी।