पंजाब पुलिस ने स्वास्थ मंत्री विजय सिंघला को किया गिरफ़्तार


चंडीगढ़ , 24 मई - भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार हो गए हैं। इससे पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। आरोप है कि वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। यह जानकारी पंजाब सीएमओ ने दी है।