'भारत, चीन कई मामलों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से आगे' - रूसी विदेश मंत्री


मॉस्को, 28 जनवरी - रूस ने एक बार फिर से भारत और चीन की जमकर तारीफ की है। इस बार की तारीफ ऐसी है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों को मिर्ची लगनी तय है। दरअसल, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि चीन और भारत पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्यों से कई मामलों में आगे हैं। उन्होंने चीन और भारत को अपना सच्चा दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक शक्ति के नए केंद्रों के विकास, वित्तीय और राजनीतिक प्रभाव पर भी विस्तार से बात की।