कर्नाटक मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, बायरेगौड़ा, एचके पाटिल समेत 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली, 27 मई -  कर्नाटक में सरकार गठन के एक हफ्ते बाद शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें 9 लोग पहली बार विधायक बन हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं।कर्नाटक कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए है। इनमें 10 ने 20 मई को ही शपथ ले ली थी। इसमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान शामिल हैं।