राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया- गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर, 24 नवंबर - केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया, 2018 में किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता जुटी है, अबकी बार राज बदलेगा और इतनी बुरी तरह बदलेगा कि एक नया इतिहास बनेगा।"