लोकसभा चुनाव : मुंबई में सलमान खान और परिवार ने डाला वोट

मुंबई, 29 अप्रैल - लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज महाराष्ट्र की 17 सीटों सहित देश में कुल 72 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे ने भी अबतक मुंबई के अलग-अलग पोलिंग बूथों पर  जाकर अपना वोट डाल चुके हैं। सलमान खान और उनके परिवार ने भी मुंबई में एक पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।