अवैध संबंधों के चलते पादरी की पीट-पीटकर हत्या 

अटारी,16 जून - (रुपिन्दरजीत सिंह भकना) - सीमावर्ती गांव मोदे में एक पादरी की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर दी गई। पिछले लंबे समय से तरनतारन में रह रहे पादरी नरिन्दर सिंह के गांव मोदे की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस दौरान जब पादरी महिला को मिलने आया, तो उसके पारिवारिक सदस्यों ने पादरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गांव के लोगों ने बताया कि उक्त पादरी के तरनतारन में उक्त महिला के साथ अवैध संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि यह दोनों किश्तों पर  सामान देने का काम भी करते थे।