कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त 

नई दिल्ली, 24 जून - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वडेट्टीवार को आज महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी पार्टी नेता के रूप में नियुक्त किया गया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में आज इसकी घोषणा की।