यूपी में आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर प्रियंका गांधी ने दुख जताया

नई दिल्ली  08 जुलाई -उत्तर प्रदेश में आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई भीषण बस दुर्घटना की खबर स्तब्ध करने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा के बारे में सोचकर मन विचलित है। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”