जन्मदिन की पार्टी में चली गोली, मौत  

लुधियाना, 14 सितम्बर - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - स्थानीय पवलियन माल में स्थित एक रैस्टोरैंट में जन्मदिन की पार्टी में चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमिन्दर सिंह के रूप में   हुई है। पुलिस के अनुसार परमिन्दर सिंह का पार्टी दौरान मामूली सी बात पर एक नौजवान के साथ झगड़ा हो गया और उसने पिस्तौल से परमिन्दर पर कई गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।