550वें प्रकाश पर्व को समर्पित- यूनियन सिटी के 15वें विश्व कबड्डी कप ने विलक्षण इतिहास रचा

जालन्धर, 17 सितम्बर (अ.स): यूनियन सिटी के लोगन हाई स्कूल में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया गया 15वां विश्व कबड्डी कप मेजर लीगर कबड्डी फैडरेशन के सहयोग से विलक्षण इतिहास सिरज गया। मुख्य प्रबन्धक अमोलक सिंह गाखल ने कहा कि अमरीका की धरती पर ऐसा इतिहास बनाना बाबा नानक की मेहर से ही संभव हो सका। क्लब के चेयरमैन स. मक्खन सिंह बैंस, व्यवसायिक संस्थान राजा स्वीट्स एवं गुरु घर फ्रीमांट एवं गुरु घर सैनहोजे द्वारा भी सारा दिन संगत की सेवा में लंगर बरताया। तकनीकी प्रबन्धों की देखरेख करने वाली जोड़ी इकबाल सिंह गाखल उप चेयरमैन, कबड्डी के पूर्व धुरंधर तीर्थ सिंह गाखल एवं मक्खन सिंह धालीवाल ने बखूबी जिम्मेवारियां निभाईं। ओलम्पियन सुरिन्द्र सिंह सोढी के नेतृत्व में प्रधान जुगराज सिंह सहोता, वित्त सचिव नरिन्द्र सिंह सहोता, सलाहकार पलविन्द्र सिंह गाखल, नत्था सिंह गाखल एवं साधू सिंह खलौर की टीम ने उपस्थित होने वाली अहम शख्सियतों का स्वागत किया। पहले ईनाम के स्पांसर ओशियन ट्रांसपोर्ट के जगजीत सिंह रक्कड़, वाईट हाक के कुलजीत सिंह निज्झर, दूसरे ईनाम के स्पांसर सहोता भाई जुगराज सिंह सहोता एवं नरिन्द्र सिंह सहोता, तीसरे ईनाम के सहयोगी जसविन्द्र बोपाराय, दलवीर बोपाराय, माईक बोपाराय, गुरदेव सिंह बोपाराय उपस्थित रहे। आल ओपन का पुरस्कार ‘अपना पंजाब क्लब’ द्वारा कश्मीर सिंह धुग्गा के नेतृत्व में तक्खर परिवार द्वारा स्पांसर किया गया। इस अवसर पर सहायता संस्था के डा. हरकेश संधू, ओलम्पियन महिन्द्र सिंह गिल, यूनियन सिटी के डिप्टी मेयर गैरी सिंह, बीबी सुरजीत कौर सैकरामैंटो एवं तरलोचन सिंह दुपालपुर का विशेष सम्मान किया गया।