युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिवारों को अब मिलेगी 8 लाख की सहायता राशि 

नई दिल्ली, 05 अक्तूबर - युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवार वालों को अब आठ लाख रुपए की सहायता राशि दी जायेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। बता दें कि पहले यह रकम 2 लाख रुपए थी।